रात के बचे चावल से बनाए स्वादिष्ट और क्रिस्पी डोसा रेसिपी

Let's cook with jayantika
0

 

"Leftover rice से बना स्वादिष्ट और क्रिस्पी डोसा रेसिपी की इमेज, सर्व किया गया नारियल चटनी के साथ।"
 

रात के बचे चावल से बनाए स्वादिष्ट और क्रिस्पी डोसा रेसिपी | Leftover Rice Dosa Recipe in Hindi"

हैलो दोस्तों, क्या आप भी रात के बचे हुए चावलों को सही तरीके से इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं? तो आज हम आपको एक बेहतरीन रेसिपी बताएंगे - रात के बचे चावल से बने डोसा। यह एक बहुत ही आसान और स्वादिष्ट तरीका है, जिससे आप बचे हुए चावलों का सही उपयोग कर सकते हैं। यह डोसा न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि बेहद क्रिस्पी भी होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को यह डोसा पसंद आएगा। तो आइए, जानते हैं कैसे बनाए जाएं ये स्वादिष्ट और हेल्दी चावल के डोसा!

सामग्री:

  • रात के बचे हुए चावल - 1 कप

  • सूजी - 1 कप

  • नमक- स्वादानुसार 

  • हरी मिर्च  - 4-5 बारीक कटी

  • हरा धनिया - बारीक कटी 

  • प्याज -1 बारीक कटा

  • टमाटर -1 बारीक कटा

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

  • तेल सेकने के लिए 

बनाने की विधि:

  • एक जार में रात के बचे हुए चावल, सूजी (रवा) और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लेते हैं।

  • बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।

  • अब इसे कुछ देर ढंककर रख देते हैं।

  • कुछ देर बाद इसमें नमक, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और टमाटर मिला लेते हैं।

  • अब एक तवे को गरम करके हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लेते हैं।

  • अब 1 बड़ा चम्मच बैटर लेकर तवे पर गोल - गोल फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा सेक  लेते हैं।

  • इसे आप हरी धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी या नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

  देखने के लिए यहां क्लिक करेंटमाटर और चने की दाल की चटनी बनाने की आसान रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)