वेज मटर पुलाव रेसिपी- 10 मिनट में झटपट बनाए स्वाद से भरपूर

Let's cook with jayantika
0

स्वादिष्ट वेज मटर पुलाव की थाली, जिसमें ताज़ी हरी मटर और मसालों से बना गरमागरम पुलाव परोसा गया है।"
वेज मटर पुलाव रेसिपी

वेज मटर पुलाव रेसिपी- 10 मिनट में झटपट बनाए स्वाद से भरपूर 

यदि आप भी हो गए हैं ऑफिस जाने के लिए लेट और अभी तक लंच तैयार नहीं, तो चिंता न करें झटपट बनाए यह मजेदार वेज मटर पुलाव जिसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे।

सामग्री:

  • बासमती चावल -1 कप (20 मिनट भिगोकर रखें)

  • सब्जियाँ (फूलगोभी, गाजर, बींस,मटर)- मध्यम आकार में कटे

  • टमाटर- 2 मध्यम आकार में कटे

  • प्याज- 1 बारीक कटा

  • लहसुन- 5-6 कली

  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा बारीक कटा

  • सोयाबीन बड़ी- 10-15 

  • तेल/घी- 1 बड़ा चम्मच 

  • दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा

  • लौंग - 2-3 

  • काली मिर्च- 3-4

  • छोटी इलायची -1 

  • बड़ी इलायची- 1

  • जीरा- 1 छोटा चम्मच 

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच 

  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मचखख

  • नमक- स्वादानुसार 

  • हरा धनिया बारीक कटा

  • पानी- 2 कप

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले चावल को धोकर रख देते हैं।

  • सोयाबीन बड़ी को पानी में भिगोकर फुला लेते हैं।

  • एक कुकर में तेल/घी गरम करके सोयाबीन बड़ी को सुनहरा होने तक सेक लेते हैं।

  • अब थोड़े से घी में जीरा चटका कर भीगे हुए चावल को भून लेते हैं।

  • अब कुकर में तेल/घी डालकर सभी खड़े गरम मसाले डालकर चटका लेते हैं।

  • अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनकर उसमें अदरक और लहसुन डालकर भून लेते हैं।

  • अब सभी सब्जियाँ, टमाटर, सोयाबीन बड़ी और लाल मिर्च,  नमक, गरम मसाला,हल्दी डालकर कुछ देर मसाले को भून लेते हैं।

  • अब इसमें चावल, पानी और धनिया डालकर 1-2 सीटी आने तक पका लेते हैं।

परोसने का तरीका:

  • जब पुलाव पक जाए तो उसमें देसी घी डालकर अचार और रायते के साथ गर्मागर्म परोसें।

यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)