कच्चे आम का भरता रेसिपी- खट्टा- तीखा देसी स्वाद

Let's cook with jayantika
0


खट्टा-तीखा कच्चे आम का भरता, देसी स्वाद से भरपूर झटपट बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी।"

कच्चे आम का भरता रेसिपी- खट्टा- तीखा देसी स्वाद| बस 5 मिनट में झटपट तैयार|देसी स्टाइल में

गर्मियों का मौसम है, आम की बहार है- ऐसे में कच्चे आम की रेसिपी न बने ये तो नामुमकिन है। कच्चे आम का नाम सुनते ही सबके मुहं में पानी आ जाता है और जीभ चटकारे लेने लगती है, तो चलिए बिना देरी किए हम बनाते हैं मजेदार, खट्टा-तीखा, देसी स्टाइल में 'कच्चे आम का भरता' — जो आपके खाने का मजा दोगुना कर देगा।

सामग्री:

  • कच्चे आम (कैरी)- 2

  • लहसुन-4-5 कली बारीक कटी

  • हरी मिर्च- 2-3 बारीक कटी

  • हरा धनिया- बारीक कटी

  • नमक- स्वादानुसार 

  • सरसों का तेल - 1 छोटा चम्मच 

  • भुना जीरा पाउडर- ½ छोटा चम्मच 

  • प्याज- 1 बारीक कटा  (वैकल्पिक)

  • काला नमक - ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कच्चे आम को सीधा आँच पर मुलायम होने और पकने तक भून लेते हैं।

  • अब आम का गूदा (pulp) निकालकर मैश कर लेते हैं।

  • अब इसमें हरी मिर्च,  नमक, हरा धनिया, लहसुन, प्याज,भुना जीरा काला नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिला लेते हैं।

  • इस भरते को आप चावल - दाल, रोटी, पराठे के साथ खा सकते हैं।

यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)