भरवां चना दाल टिंडे की सब्जी की रेसिपी- घर पर बनाए आसान विधि
सामग्री:
भरावन के लिए:
- चना दाल- ½ कप
- हींग- चुटकीभर
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
टिंडे के लिए:
- टिंडे- 8-10 मध्यम आकार के
- हींग- चुटकीभर
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- प्याज- 1(वैकल्पिक)
- अदरक- 1 टुकड़ा
- लहसुन- 4-5 कली(वैकल्पिक)
- हरी मिर्च- 2-3
- हरा धनिया (बारीक कटा)
- जीरा-1 छोटा चम्मच
- तेल
- टमाटर - 2-3
बनाने की विधि:
भरावन के लिए:
- सबसे पहले भिगोकर रखी हुई दाल को दरदरा पीस लेते हैं।
- अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम कर के उसमें हींग,दाल,नमक,हल्दी,लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से दाल नरम होने तक भून लेते हैं।
टिंडे बनाने के लिए:
- सबसे पहले टिंडे को छीलकर ऊपर का भाग काटकर उसमें से बीज निकाल कर उसे खोखला कर लेते हैं।
- एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करके टिंडे को हल्का सुनहरा और नरम होने तक सेक लेते हैं।
- अब तैयार दाल के मिश्रण को टिंडे में भर लेते हैं।
सब्जी बनाने के लिए:
- एक कुकर में तेल गरम करके उसमें हींग और जीरा डालते हैं।
- अब प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन के पेस्ट को भून लेते हैं।
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी और सभी मसाले डालकर तेल छोड़ने तक अच्छी तरह से भून लेते हैं।
- अब इसमें टिंडे, दाल,और पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पका लेते हैं।
- हरी धनिया से गार्निश कर लेते हैं।
परोसने का तरीका:
- सब्जी में देशी घी डालकर उसे चावल,पराठे और रोटी के साथ गर्मागर्म परोसें।
- इसके साथ आम का अचार स्वाद को और बढ़ा देता है।
यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
यहां पर क्लिक करें: आम के अचार की रेसिपी हिंदी में

