भरवां लाल मिर्च के अचार की स्वादिष्ट और पारंपरिक रेसिपी

Let's cook with jayantika
0

 भरवां लाल मिर्च के अचार की स्वादिष्ट और पारंपरिक रेसिपी

भरवां लाल मिर्च अचार की स्वादिष्ट और पारंपरिक रेसिपी


सामग्री:

  • 1 किलोग्राम- मोटी लाल मिर्च 

  • 1 चम्मच- मैथी दाना

  • 1 चम्मच- सौंफ 

  • 1 चम्मच- अजवाइन 

  • 250 ग्राम- पीली पिसी राई (सरसों दाना)

  • 100 ग्राम- अमचूर 

  • 100 ग्राम- नमक

  • 100 ग्राम- सरसों का तेल 

बनाने की विधि:

मिर्ची तैयार करना:

  • लाल मिर्च को धोकर 1 दिन धूप में सुखा देते हैं पाउडर 
  • लाल मिर्च को ऊपर से काटकर डंठल हटा लेते हैं।

  • मिर्ची को हल्के हाथों से मसलकर नरम करके बीज निकाल लेते हैं, ध्यान रहे कि मिर्ची फटे नहीं।

मसाला तैयार करना:

  • सबसे पहले सौंफ, अजवाइन और मैथी को भूनकर पीस लेते हैं।

  • अब एक बर्तन में पिसी राई,अमचूर, नमक, तेल, भुनी हुई अजवाइन, मैथी,सौंफ का पाउडर डालकर अच्छे से मिला लेते हैं।

मिर्ची भरना:

  • लाल मिर्ची में तैयार मसाले को सावधानी से अच्छी तरह से भर लेते हैं।

  • भरी हुई लाल मिर्च को तेल में डुबोकर एक साफ और सूखा काँच के जार में रखकर 7-8  दिन धूप में रखते हैं।

नोट्स: 

  • मिर्चें और बर्तन पूरी तरह सूखे होने चाहिए।

  • अचार को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए तेल का स्तर हमेशा ऊपर रखें।
 यहाँ क्लिक करें: आम के अचार की रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)