लौकी के कोफ्ते रेसिपी - घर पर बनाए स्वादिष्ट और रेस्टोरेंट जैसा|आसान विधि स्टेप-बाय-स्टेप
अगर आप भी ढाबा स्टाइल लौकी के कोफ्ते घर पर बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। नरम और मसालेदार कोफ्ते, जब टमाटर की ग्रेवी में पकते हैं, तो स्वाद में चार चांद लग जाते हैं। यह एक हेल्दी और टेस्टी डिश है, जो रोटी, पराठे या चावल किसी के भी साथ झटपट सर्व की जा सकती है।
इस रेसिपी में आपको मिलेंगे सटीक ingredients, step-by-step विधि, और कुछ खास टिप्स जिससे आपके कोफ्ते हर बार बनें परफेक्ट।
सामग्री:
कोफ्ते के लिए:
- लौकी कद्दूकस किया - 500 ग्राम
- बेसन - ½ कप
- हल्दी - ½ छोटा चम्मच
- गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च - ½ छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
ग्रेवी के लिए:
- टमाटर - 2
- प्याज - 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- पानी - आवश्यकतानुसार
- हरा धनिया - बारीक कटा
बनाने की विधि:
कोफ्ते के लिए:
- सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके धोकर हाथों से अच्छे से दबाकर उसका पानी निकाल लेते हैं।
- अब इसमें बेसन, नमक, हल्दी, गरम मसाला मिलाकर छोटे - छोटे बाॅल्स बना लेते हैं।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके बाॅल्स को मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक सेक लेते हैं।
ग्रेवी के लिए:
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग और प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
- अब उसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भूनते हैं।
- अब इसमें टमाटर प्यूरी, नमक और सभी मसाले मिलाकर तेल छोड़ने तक भूनते हैं।
- अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर 15-20 मिनट ग्रेवी को पकाते हैं।
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो उसमें कोफ्ते डालकर 5 मिनट तक ढंककर पका लेते हैं।
- अब इसमें देसी घी और हरा धनिया से गार्निश कर लेते हैं।
- इसे आप चावल, रोटी और पराठे के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।
यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

