घर पर बनाएं दूध और चावल से खीर – आसान भारतीय मिठाई रेसिपी

Let's cook with jayantika
0


चावल और दूध से बनी पारंपरिक खीर स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स के साथ
त्योहार हो या खास दिन – घर की बनी खीर हर मौके को मीठा बना देती है!

घर पर बनाएं दूध और चावल से खीर – आसान भारतीय मिठाई रेसिपी

चावल की खीर भारत की सबसे क्लासिक और पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। चाहे कोई त्योहार हो, पूजा-पाठ या कोई खास दिन – एक कटोरी ठंडी खीर हर मौके को मीठा बना देती है। आज हम जानेंगे इसे घर पर आसानी से कैसे बनाएं।

सामग्री:

  • दूध - 1 लीटर

  • चावल भिगोए हुए- ¼ कप

  • इलायची - 2-3

  • शक्कर- स्वादानुसार 

  • ड्राई फ्रूट्स- कटे हुए (काजू, बादाम, किशमिश, मखाने)

  • केसर - 1-2 रेशे (दूध में भिगोए हुए)

  • देसी घी - 1 चम्मच 

बनाने की विधि:

  • एक बर्तन में दूध उबाल लेते हैं।

  • अब उसमें भिगोए हुए चावल को मसल के डालकर धीमी आंच पर पकाते हैं।

  • जब चावल पक जाए तो उसमें शक्कर मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाते हैं।

  • जब खीर पक जाए तो उसमें केसर, देसी घी, ड्रायफ्रूट्स और हरी इलायची मिलाकर 5 - 10 मिनट पका लेते हैं।

  • इसे गर्मागर्म या ठंडा करके परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।





Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)