क्रीमी फ्रूट रायता रेसिपी | गर्मियों के लिए टेस्टी और हेल्दी विकल्प

Let's cook with jayantika
0


फ्रूट रायता की कटोरी – ठंडा और क्रीमी स्वाद”
क्रीमी फ्रूट रायता रेसिपी

क्रीमी फ्रूट रायता रेसिपी | गर्मियों के लिए टेस्टी और हेल्दी विकल्प|creamy fruit raita recipe|

गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा, हल्का और हेल्दी खाने का मन हो तो फ्रूट रायता एक बेहतरीन विकल्प है। यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दही की ठंडक और फलों की मिठास इस रायते को बनाती है एक परफेक्ट कूलिंग डिश, जिसे आप लंच या डिनर के साथ या फिर स्नैक की तरह भी परोस सकते हैं।

इस आसान रेसिपी में दही को ताज़े मौसमी फलों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो ज़्यादा सामग्री चाहिए और न ही ज़्यादा समय। तो चलिए बनाते हैं स्वादिष्ट और पौष्टिक फ्रूट रायता, जो हर थाली को बना देगा खास।

सामग्री(Ingredients):

  • दही - 1 कप 

  • केला- ½ कटा हुआ 

  • सेब- ½ कटा हुआ 

  • अनार दाना - ¼ कप

  • अंगूर - 8-10 

  • शक्कर- 1 चम्मच (वैकल्पिक)

  • काला नमक - ¼ चम्मच 

  • भुना जीरा पाउडर- ½ चम्मच 

  • काली मिर्च- ¼ चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

बनाने की विधि(Directions):

  • सबसे पहले दही को फेंट लेते हैं।

  • अब उसमें शक्कर, नमक, काला नमक, भुना जीरा, काली मिर्च डालकर मिला लेते हैं।

  • अब इसमें सभी कटे हुए फल मिला लेते हैं।

  • अब तैयार फ्रूट रायता को कटोरी में निकालकर परोस सकते हैं।

सुझाव (Tips):

  • यदि रायते में मीठा पसंद हो तो उसमें शक्कर मिलाकर सकते हैं।

  • अपनी पसंद के फलों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

  • रायता खाते समय फलों को काटकर मिलाए।

फ्रूट रायता रेसिपी का न्यूट्रिशन चार्ट 

स्वास्थ्य और स्वाद का बेहतरीन मेल है फ्रूट रायता। दही और फलों से बना यह हेल्दी रायता न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि पोषण से भी भरपूर है। आइए जानते हैं एक सर्विंग (लगभग 150 ग्राम) फ्रूट रायता में मिलने वाले पोषक तत्व:

Nutrition Information (प्रति सर्विंग - 150 ग्राम):

पोषक तत्व (Nutrient)मात्रा (Approximate Value)

कैलोरी (Calories)120–150 kcal

  • कार्बोहाइड्रेट्स 20–25 g
  • प्रोटीन (Protein) 4–6 g

  • फैट (Fat) 2–4 g

  • फाइबर (Fiber)v2–3 g

  • शुगर (Natural + Added)10–15 g

  • कैल्शियम 150–180 mg

  • विटामिन C 8–12% Daily Value

  • पोटैशियम 200–250 mg

स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits):

  • पाचन में सहायक: दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।

  • ऊर्जा से भरपूर: मौसमी फल शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।

  • वजन प्रबंधन में सहायक: कम कैलोरी और हाई फाइबर युक्त फ्रूट रायता वजन घटाने में मदद करता है।

  • हाइड्रेशन: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने का काम करता है।

  • बच्चों के लिए पौष्टिक स्नैक: बच्चों को भी यह स्वादिष्ट रायता पसंद आता है।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)