सूजी का उपमा रेसिपी- सुबह की हेल्दी शुरुआत

Let's cook with jayantika
0


घर पर बना हुआ टेस्टी सूजी उपमा – हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट
झटपट तैयार करें स्वाद से भरपूर सूजी उपमा, सिर्फ 10 मिनट में!

सूजी का उपमा रेसिपी- सुबह की हेल्दी शुरुआत|suji ka upma recipe

सुबह-सुबह कुछ हल्का, हेल्दी और जल्दी बनने वाला चाहिए? तो सूजी का उपमा है एकदम परफेक्ट! यह एक साउथ इंडियन डिश है जो अब हर घर में चाव से खाई जाती है। पोषण से भरपूर और स्वाद में लाजवाब यह उपमा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। चलिए सीखते हैं इसे आसान तरीके से बनाना।

सामग्री:

  • सूजी - 1 कप

  • पानी - 2½ कप

  • प्याज बारीक कटा - 1

  • हरी मिर्च बारीक कटी- 1

  • टमाटर बारीक कटा - 1

  • नीबू का रस - 1 चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • मटर - ¼ कप
  • मूंगफली - ¼ कप
  • आलू बारीक कटा - 1

  • राई - 1 छोटा चम्मच 

  • करी पत्ता- 4-5

  • तेल/घी - 2 चम्मच 

  • हरा धनिया बारीक कटा - गार्निश के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में एक चम्मच घी गरम करके सूजी को सुनहरा होने तक भून कर निकाल लेते हैं।

  • अब कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।

  • अब आलू, मटर, टमाटर, मूंगफली और नमक डालकर पका लेते हैं।

  • उसके बाद पानी को गरम करके उसमें सूजी और नीबू का रस  मिलाकर लगातार सूजी के फूलने और गाढ़ा होने तक चलाते हैं।

  • ऊपर से हरा धनिया डालकर मिला लेते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)