गेहूं दलिया वेज पुलाव: स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल

Let's cook with jayantika
0

 
गेहूं दलिया से बना हेल्दी वेज पुलाव ताज़ी सब्ज़ियों के साथ
पौष्टिकता से भरपूर दलिया वेज पुलाव – स्वाद और सेहत का सही मेल

गेहूं दलिया वेज पुलाव: स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल|wheat Dalia veg pulao recipe

अगर आप हेल्दी खाने की तलाश में हैं और साथ ही स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते, तो ये गेहूं के दलिया से बना वेज पुलाव आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये रेसिपी फाइबर, विटामिन्स और सब्ज़ियों से भरपूर है और झटपट बन जाती है। चाहे लंच हो या डिनर – ये पौष्टिक पुलाव हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

सामग्री:

  • गेंहू का दलिया - 1 कप

  • मटर - ¼ कप

  • गाजर - 1 कटा हुआ 

  • फूलगोभी - ½ कप

  • प्याज- 1 बारीक कटा

  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच 

  • टमाटर - 1 बारीक कटा

  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी

  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी

  • सोयाबीन बरी - 8-10 

  • जीरा - ½ छोटा चम्मच 

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • तेल/घी - 2 चम्मच 

  • पानी - 2 कप

  • हरा धनिया - गार्निश के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले दलिया को घी में सुनहरा होने तक भून लेते हैं।

  • सोयाबीन बरी को पानी में 10 मिनट भिगोकर फूलने के लिए रखते हैं।

  • जब सोयाबीन बरी फूल जाए तब उसे गरम तेल में सुनहरा होने तक भून लेते हैं।

  • अब एक कुकर में तेल गरम करके उसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।

  • अब सभी सब्जियाँ, टमाटर, नमक और मसाले डालकर भून लेते हैं। 

  • अब दलिया, सोयाबीन बरी और पानी डालकर मिला लेते हैं।

  • ऊपर से हरा धनिया डालकर 4-5 सीटी आने तक पका लेते हैं।

  • गरमा-गरम दलिया के ऊपर घी मिला कर अचार के साथ परोस सकते हैं।

Nutritional Value (प्रति सर्विंग अनुमानित): 

  • कैलोरी: ~180

  • फाइबर: 4g

  • प्रोटीन: 6g

  • कार्बोहाइड्रेट: 30g

  • फैट: 4g

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

  


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)