वेज चीज़ ब्रेड सैंडविच रेसिपी - झटपट बनाए टेस्टी स्नैक्स

Let's cook with jayantika
0


होममेड वेज चीज़ ब्रेड सैंडविच रेसिपी ब्रेड, चीज़ और सब्जियों से बनी
गर्मागर्म और कुरकुरी वेज चीज़ ब्रेड सैंडविच – झटपट बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी

वेज चीज़ ब्रेड सैंडविच रेसिपी - झटपट बनाए टेस्टी स्नैक्स|veg cheese bread sandwich recipe

अगर आप कुछ जल्दी, टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चीज़ ब्रेड सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आप नाश्ते, टिफिन या शाम की चाय के साथ परोस सकते हैं। इसमें मौजूद चीज़, सब्जियाँ और ब्रेड इसे स्वादिष्ट के साथ-साथ पेट भरने वाला भी बनाती हैं।

सामग्री:

  • ब्रेड - 4 स्लाइस 

  • चीज़ - 2 क्यूब कद्दूकस किया

  • प्याज - 1 बारीक कटा

  • शिमला मिर्च  - 1 बारीक कटा

  • टमाटर - 1 बारीक कटा

  • स्वीट काॅर्न - ¼ कप

  • चिली फ्लेक्स - ½ छोटा चम्मच 

  • ऑरगेनो- 1 चम्मच 

  • मेयोनीज़ - 2 चम्मच 

  • टमेटो कैचप- 1 चम्मच 

  • मक्खन- सेकने के लिए 

  • नमक - ½ चम्मच 

  • काली मिर्च पाउडर- ¼ छोटा चम्मच 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक बर्तन में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, स्वीट काॅर्न, नमक, काली मिर्च, टमैटो साॅस को मिला लेते हैं।

  • अब मिश्रण को दो ब्रेड के बीच में रखकर फैला लेते हैं।

  • अब  तवे पर मक्खन गरम करके ब्रेड को दोनो तरफ से धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लेते हैं।

  • गरमा - गरम सैंडविच को साॅस के साथ परोस सकते हैं।

पोषण मूल्य (Nutritional Value per sandwich): 

  • कैलोरी - 250–300 kcal

  • प्रोटीन- 8–10 ग्राम

  • फैट- 12–15 ग्राम

  • कार्ब्स- 30–35 ग्राम

  • फाइबर- 2–3 ग्राम

  • कैल्शियम- 150–200 मि.ग्राम

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां क्लिक करें:ब्रेड कटलेट रेसिपी



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)