![]() |
| घर पर बनाएं पौष्टिक और स्वाद से भरपूर कमल ककड़ी की सब्ज़ी – परांठे या चावल के साथ परफेक्ट मेल |
कमल ककड़ी की सब्ज़ी- ऐसे बनाए खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक|Lotus stem/Kamal kakdi sabji recipe
अगर आप रोज़ाना की दाल-सब्ज़ी से कुछ अलग और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो कमल ककड़ी की मसालेदार सब्ज़ी एक बेहतरीन विकल्प है। कमल ककड़ी यानी Lotus Stem स्वाद में तो लाजवाब होती ही है, साथ ही इसमें फाइबर, आयरन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
यह सब्ज़ी खासतौर पर उत्तर भारत में बहुत पसंद की जाती है और सर्दियों में तो इसे ज़रूर बनाया जाता है। आज मैं आपको बताने जा रही हूँ एक ऐसी रेसिपी जो झटपट बनती है और आपके खाने को खास बना देती है।
सामग्री:
- कमल ककड़ी - 250 ग्राम
- टमाटर - 1
- प्याज - 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी
- हरा धनिया बारीक कटा - गार्निश के लिए
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- तेल - 2 चम्मच
बनाने की विधि:
- सबसे पहले कमल ककड़ी को गोल एवं पतले टुकड़ों में काट लेते हैं।
- कमल ककड़ी को गरम पानी में थोड़ा सा नमक डालकर उबाल लेते हैं।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके कमल ककड़ी को सुनहरा होने तक सेक कर निकाल लेते हैं।
- अब गरम तेल में हींग, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बार्क कटी प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी मिलाकर सभी मसाले और नमक डालकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।
- जब मसाला भुन जाए तब उसमें कमल ककड़ी मिलाकर आवश्यकतानुसार पानी डालकर 15 - 20 मिनट तक पका लेते हैं।
- ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर लेते हैं।
- गरमा - गरम सब्जी को चावल, रोटी, पराठे के साथ परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

