शाही ब्रेड टोस्ट टुकड़ा- ब्रेड से बनने वाली शाही मिठास, घर पर ऐसे पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Let's cook with jayantika
0



शाही ब्रेड टोस्ट टुकड़ा- ब्रेड से बनने वाली शाही मिठास, घर पर ऐसे पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद|Shahi Bread Toast Recipe
शाही ब्रेड टोस्ट टुकड़ा रेसिपी

शाही ब्रेड टोस्ट टुकड़ा रेसिपी - ब्रेड से बनने वाली शाही मिठास, घर पर ऐसे पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद|Shahi Bread Toast Tukda Recipe 

अगर आप भी कुछ ऐसा मीठा ढूंढ रहे हैं जो झटपट बन जाए, लेकिन स्वाद में किसी रॉयल डिज़र्ट से कम न हो — तो शाही टोस्ट आपके लिए परफेक्ट है। यह पारंपरिक भारतीय मिठाई, सुनहरे तले हुए ब्रेड, केसरिया चाशनी और मलाईदार खोया की परतों से तैयार होती है, जो हर बाइट में शाही एहसास देती है। चाहे त्योहार हो या कोई खास मेहमान, यह डिश हर मौके को बना देती है खास। इस आसान रेसिपी से जानिए कैसे घर पर ही बनाएं होटल जैसा लाजवाब शाही टोस्ट।

सामग्री:

  • ब्रेड - 8-10 स्लाइस 

  • दूध - 500 ग्राम 

  • कस्टर्ड पाउडर- 1 चम्मच 

  • मिल्क पाउडर- 1 चम्मच 

  • हरी इलायची - 2-3

  • केसर -1-2 रेशे

  • घी - ब्रेड सेकने के लिए 

  • ड्रायफ्रूट्स बारीक कटे हुए - गार्निश के लिए 

  • शक्कर- 1 कप

  • पानी - 2 कप

बनाने की विधि:

चाशनी बनाने के लिए:

  • एक बर्तन में शक्कर और पानी डालकर एक तार की चाशनी बनने तक पका लेते हैं।

  • इसमें एक हरी इलायची को कूटकर मिला लेते हैं।

दूध पकाना:

  • सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबाल लेते हैं।

  • एक कटोरी में ठंडा दूध लेकर उसमें कस्टर्ड पाउडर को घोल लेते हैं।

  • अब उबले हुए दूध में शक्कर, कस्टर्ड पाउडर का घोल और मिल्क पाउडर मिलाकर गाढ़ा होने तक पका लेते हैं।

  • जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें इलायची का पाउडर डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख देते हैं।

ब्रेड सेकना:

  • अब तवा गरम करके घी लगाकर ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लेते हैं।

  • अब ब्रेड को चाशनी में डुबोकर निकाल लेते हैं।

  • ऊपर से दूध और ड्रायफ्रूट्स को डालकर सर्व कर लेते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: स्वादिष्ट खीर बनाने की रेसिपी












Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)