स्वादिष्ट मक्के के दाने की सब्ज़ी की रेसिपी- झटपट बनाने की आसान विधि

Let's cook with jayantika
0
स्वादिष्ट मक्के के दाने की सब्ज़ी की रेसिपी- झटपट बनाने की आसान विधि|Tasty and Healthy Masala Corn sabzi/curry Recipe
स्वादिष्ट मक्के के दाने की सब्ज़ी की रेसिपी

स्वादिष्ट मक्के के दाने की सब्ज़ी की रेसिपी- झटपट बनाने की आसान विधि|Tasty and Healthy Masala Corn sabzi/curry Recipe

अगर आप कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मक्के की सब्ज़ी एक बेहतरीन विकल्प है। यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। मक्के में भरपूर मात्रा में फाइबर और मिनरल्स होते हैं, जो इसे स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहतमंद भी बनाते हैं। इस आसान रेसिपी को आप लंच या डिनर में रोटी, पराठा या चावल के साथ परोस सकते हैं।

सामग्री:

  • मक्के के दाने - 1 कप

  • जीरा - ½ चम्मच 

  • प्याज -1

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • हल्दी - 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • हींग - चुटकीभर 

  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 

  • टमाटर - 2-3

  • हरा धनिया बारीक कटा - गार्निश के लिए 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले मक्के के दाने को नमक डालकर उबालकर पका लेते हैं।

  • जब मक्के के दाने उबल जाए तो उसका सारा पानी निकालकर,दरदरा पीस लेते हैं।

  • अब कुकर में तेल गरम करके उसमें हींग,जीरा और प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भून लेते हैं।

  • अब टमाटर प्यूरी और सभी मसाले मिलाकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।

  • जब मसाले भुन जाए तो उसमें पिसा हुआ मक्का और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक पका लेते हैं।

  • ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर लेते हैं।

परोसने का तरीका:

  • मक्के की सब्ज़ी को आप पूड़ी, जीरा राइस के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: मसालेदार सफेद मटर के छोले रेसिपी


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)