स्वादिष्ट मटर पनीर रेसिपी- रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर में

Let's cook with jayantika
0


स्वादिष्ट मटर पनीर रेसिपी- रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर में|Delicious Matar Paneer Recipe
स्वादिष्ट मटर पनीर रेसिपी- रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर में

स्वादिष्ट मटर पनीर रेसिपी- रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर में|Restaurant style Matar Paneer Recipe

मटर पनीर एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय डिश है, जिसे पनीर और हरे मटर से बनाया जाता है। यह डिश खास तौर पर रोटी, पराठा, या जीरा राइस के साथ परोसी जाती है और हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर पाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। आइए सीखते हैं इस आसान और टेस्टी मटर पनीर की रेसिपी, स्टेप बाय स्टेप हिन्दी में।

सामग्री:

  • पनीर- 150 ग्राम 
  • मटर (फ्रेश/फ्रोजन) - 250 ग्राम 
  • प्याज -2 (बारीक कटा)

  • टमाटर - 2- 3

  • अदरक - 1 टुकड़ा बारीक कटा
  • लहसुन - 4-5 कली बारीक कटी

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • कसूरी मैथी - 1 छोटा चम्मच 

  • हींग- चुटकीभर 

  • जीरा - 1 छोटा चम्मच 

  • तेल - 2 बड़े चम्मच 

  • पानी - 1 कप

बनाने की विधि:

पनीर सेकना:

  • सबसे पहले पनीर को चोकोर और मध्यम आकार मे काट लेते हैं।

  • एक पैन में तेल गरम करके पनीर को लाल होने तक तल लेते हैं।

  • तले हुए पनीर को पानी मे डाल देते हैं।

मटर पनीर बनाना:

  • यदि मटर फ्रोजन है तो उसे गरम पानी में 5 मिनट उबालकर छान लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें प्याज, लहसुन और अदरक को सुनहरा होने तक भूनते हैं।

  • अब इसमें टमाटर को डालकर पका लेते हैं।

  • जब टमाटर पक जाए तो ठंडा करके एक जार में थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पीस लेते हैं।

  • अब कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग, प्याज और मिर्च को नरम होने तक भूनते हैं।

  • अब उसमें टमाटर का तैयार पेस्ट, हल्दी, नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर और कसूरी मैथी मिलाकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनते हैं।

  • जब मसाला भून जाए तो इसमें मटर और पनीर मिलाकर पानी डालकर 5- 10 मिनट तक पका लेते हैं।

  • ऊपर से हरा धनिया मिलाकर गार्निश कर लेते हैं।

  • गरमा- गरम मटर पनीर को रोटी, बटर नान और चावल के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: स्वादिष्ट और मसालेदार कढ़ाई पनीर रेसिपी






Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)