चौलाई का साग रेसिपी- देशी स्टाइल में पौष्टिक सब्ज़ी

Let's cook with jayantika
0


चौलाई का साग रेसिपी- देशी स्टाइल में पौष्टिक सब्ज़ी | Chaulai ka saag recipe - tasty and healthy
चौलाई/चौरई का साग रेसिपी

चौलाई का साग रेसिपी- देशी स्टाइल में पौष्टिक सब्ज़ी | Chaulai ka saag recipe - tasty and healthy

जब बात देसी खाने की होती है, तो साग का नाम अपने आप ज़ुबान पर आ जाता है। सरसों और पालक के साग तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी चौलाई के साग का मज़ा लिया है? चौलाई जिसे कुछ जगहों पर 'राजगिरा' या 'अमरंथ' भी कहा जाता है, एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जो ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए भी एक खजाना है।

आज हम आपको बताएंगे चौलाई के साग की एक आसान, देसी और बेहद स्वादिष्ट रेसिपी जो आपकी थाली को रंगीन, हेल्दी और ज़ायकेदार बना देगी। इस रेसिपी में ना तो ज़्यादा मसाले हैं और ना ही ज़्यादा झंझट – एकदम घर के किचन वाली बात, मम्मी के हाथ जैसा स्वाद।

सामग्री: 

  • चौलाई का साग - 500 ग्राम (बारीक कटा)

  • प्याज- 1 बारीक कटा

  • लहसुन- 5-6 कली बारीक कटी

  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटा

  • नमक - स्वादानुसार 

  • हींग- चुटकीभर 

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • तेल - 1 चम्मच 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले चौलाई के साग को अच्छे से धोकर बारीक काट लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग, हरी मिर्च, लहसुन और प्याज डालकर भून लेते हैं।

  • अब इसमें चौलाई का साग, नमक और हल्दी मिलाकर पकने और साग का पानी सूखने तक पका लेते हैं।

  • चौलाई के साग को चावल, रोटी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: सहजन की फली की सब्ज़ी रेसिपी
 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)