स्वास्थ्य से भरपूर चुकंदर पराठा रेसिपी – रंग, स्वाद और सेहत का अनोखा मेल

Let's cook with jayantika
0
स्वास्थ्य से भरपूर चुकंदर पराठा रेसिपी – रंग, स्वाद और सेहत का अनोखा मेल|Healthy Beetroot Paratha Recipe
Healthy Beetroot Paratha Recipe 

स्वास्थ्य से भरपूर चुकंदर पराठा रेसिपी – रंग, स्वाद और सेहत का अनोखा मेल|Healthy Beetroot Paratha Recipe 

अगर आप रोज़मर्रा के पराठों से कुछ हटकर और सेहतमंद विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यह चुकंदर पराठा रेसिपी आपके लिए है। विटामिन, आयरन और फाइबर से भरपूर चुकंदर न केवल आपके खाने में रंग और स्वाद जोड़ता है, बल्कि सेहत को भी कई फायदे देता है। इस आसान और पौष्टिक रेसिपी को आप सुबह के नाश्ते या टिफिन में शामिल कर सकते हैं। जानिए कैसे बनाएं नरम, स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर चुकंदर पराठा – एक दम नया और हेल्दी ट्विस्ट!

सामग्री:

  • गेहूं का आटा - 2 कप

  • चुकंदर कद्दूकस/ मैश किया- 1 कप

  • नमक- स्वादानुसार 

  • अजवाइन- ½ छोटा चम्मच 

  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी

  • हरा धनिया बारीक कटा- 1 चम्मच 

  • पानी- आटा गूँथने के लिए 

  • तेल/घी - सेकने के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक बर्तन में आटा लेकर उसमें चुकंदर कद्दूकसकिया/ उबालकर मैश किया हुआ, अजवाइन, नमक, हरी मिर्च,  हरा धनिया मिलाकर धीरे - धीरे पानी डालते हुए आटा गूँथ लेते हैं।

  • अब आटे की छोटी - छोटी लोई काटकर गोल आकार में बेल लेते हैं।

  • तवा गरम करके पराठे को घी लगाकर दोनों तरफ से सेक लेते हैं।

  • गरम - गरम पराठे को चटनी,अचार के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: सत्तू के पराठे की रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)