![]() |
| पंजाबी स्टाइल में स्वादिष्ट मसाला राजमा रेसिपी-घर पर बनाने की आसान विधि |
पंजाबी स्टाइल में स्वादिष्ट मसाला राजमा रेसिपी-घर पर बनाने की आसान विधि|Punjabi style Tasty Masala Rajma (kidney beans) Recipe
जब बात हो घर के बने स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने की, तो राजमा चावल का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। यह उत्तर भारत का एक क्लासिक डिश है, जिसे हर उम्र के लोग बेहद पसंद करते हैं। धीमी आंच पर पकाए गए मसालों में रचे-बसे नरम राजमा न केवल दिल को सुकून देते हैं, बल्कि पेट को भी भरपूर तृप्ति का अहसास कराते हैं। अगर आप ढाबा-स्टाइल राजमा का जायका अपने किचन में लाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। आइए सीखते हैं एकदम नए अंदाज़ में घर पर परफेक्ट राजमा बनाना।
सामग्री:
दाल पकाने के लिए:
- राजमा - 1 कप
- मसूर दाल (छिलके वाली) - ¼ कप (वैकल्पिक)
- नमक- ½ छोटा चम्मच
- पानी- 4 कप
ग्रेवी बनाने के लिए
- घी/ मक्खन- 2 बड़े चम्मच
- तेल -1 बड़े चम्मच
- तेज पत्ता -1-2
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च -1 छोटा चम्मच
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पावडर- 2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- अदरक- लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- बारीक कटा प्याज - 1
- टमाटर (प्यूरी) - ½ कप
- हरा धनिया बारीक कटा
- हींग- चुटकी भर
बनाने की विधि
स्टेप 1:राजमा और दाल पकाएं
- सबसे पहले राजमा और मसूर दाल को 8-10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख देते हैं।
- जब राजमा और दाल अच्छे से फूल जाए, तब एक कुकर में राजमा, मसूर दाल, नमक और पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक उबाल लेते हैं।
स्टेप 2: ग्रेवी बनाए
- एक बर्तन में तेल/ घी डालकर गरम करके उसमें चुटकी भर हींग, जीरा, तेजपत्ता डालते हैं।
- उसके बाद अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर भूनते हैं, फिर उसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनते हैं।
- फिर टमाटर प्यूरी, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला डालकर तेल छोड़ने तक अच्छी तरह से मसाले को पका लेते हैं।
स्टेप 3: दाल मिलाकर पकाए
- उबले हुए राजमा को मसाले में अच्छी तरह से मिलाकर धीमी आँच पर 15-20 मिनट तक पकाते हैं।
- ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा सा मक्खन डालें।
सर्विंग सुझाव:
- गरमा-गरम राजमा को चावल, नान, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें!
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

