ताज़ा और क्रीमी लौकी का रायता बनाने की आसान रेसिपी- घर पर स्वाद का जादू

Let's cook with jayantika
0


ताज़ा और क्रीमी लौकी का रायता बनाने की आसान रेसिपी- घर पर स्वाद का जादू|Fresh Bottle gourd/Lauki Raita Recipe
ताज़ा और क्रीमी लौकी का रायता बनाने की आसान रेसिपी- घर पर स्वाद का जादू|Fresh Bottle gourd/Lauki Raita Recipe

ताज़ा और क्रीमी लौकी का रायता बनाने की आसान रेसिपी- घर पर स्वाद का जादू|Fresh Bottle gourd/Lauki Raita Recipe

लौकी का रायता खाने के साथ ठंडक और ताजगी का बेहतरीन मेल है। ये न सिर्फ आपकी थाली को हेल्दी बनाता है, बल्कि खाने का स्वाद भी बढ़ाता है। अगर आप भी घर पर बिना झंझट के स्वादिष्ट और क्रीमी लौकी का रायता बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए है।

सामग्री:

  • लौकी -1 कप कद्दूकस 

  • दही - 1½ कप

  • काला नमक - स्वादानुसार 

  • नमक- स्वादानुसार 

  • भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • तेल - 1 चम्मच 

  • राई -1 छोटा चम्मच 

  • हरा धनिया - गार्निश के लिए (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके गरम पानी में उबालकर पका लेते हैं।

  • जब लौकी उबल जाए तो उसे पानी से निकालकर ठंडा करके निचोड़ लेते हैं।

  • एक बर्तन में दही को फेंट कर उसमें नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर,  लाल मिर्च पाउडर मिलाकर लेते हैं।

  • अब इसमें लौकी को अच्छे से मिला लेते हैं।

  • एक बर्तन में तेल गरम करके उसमें राई तड़काकर लौकी के रायते में मिला देते हैं।
  • ऊपर से हरे धनिया से गार्निश कर लेते हैं।

  • ठंडे - ठंडे रायते को रोटी, पुलाव के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: वेज पुलाव रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)