फूलगोभी मंचूरियन की रेसिपी – घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी स्वाद, वो भी बिना झंझट

Let's cook with jayantika
0


फूलगोभी मंचूरियन की रेसिपी – घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी स्वाद, वो भी बिना झंझट|Cauliflower Manchurian Recipe
फूलगोभी मंचूरियन की रेसिपी   

फूलगोभी मंचूरियन की रेसिपी – घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी स्वाद, वो भी बिना झंझट|Cauliflower Manchurian Recipe

अगर आप चाइनीज़ खाने के शौकीन हैं और हर बार रेस्टोरेंट जाकर ऑर्डर देने से बचना चाहते हैं, तो अब आपके लिए एक शानदार विकल्प है – घर पर बना हुआ फूलगोभी मंचूरियन! यह डिश फूलगोभी से तैयार होती है जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है, ऊपर से लहसुन, सोया सॉस और हरे प्याज़ का तड़का इसे बना देता है लाजवाब। चाहे पार्टी हो या वीकेंड पर फैमिली ट्रीट – ये रेसिपी हर बार दिल जीत लेती है।

यहाँ हम आपको बताएंगे इसे बनाने का एक आसान, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जिससे आप बिना किसी खास किचन एक्सपीरियंस के भी परफेक्ट मंचूरियन बना सकते हैं।

सामग्री:

मंचूरियन बाॅल्स के लिए

  • 500 ग्राम- फूलगोभी 

  • 1 चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट 

  • 1 चम्मच- हरी मिर्च का पेस्ट 

  • 1 कप - मैदा

  • 1  कप- कॉर्नफ्लोर 

  • नमक स्वादानुसार 

  • तेल तलने के लिए 

ग्रेवी बनाने के लिए 

  • 1- शिमला मिर्च बारीक कटी

  • 1- प्याज बारीक कटी

  • 1चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट 

  • 1 चम्मच- हरी मिर्च बारीक कटी

  • नमक स्वादानुसार 

  • 1 बड़ा चम्मच- सोया साॅस

  • 1 बड़ा चम्मच- रेड चिली साॅस

  • 1 बड़ा चम्मच- टमेटो कैचप

  • 1/2 छोटा चम्मच- सिरका

  • 1 चम्मच- कॉर्नफ्लोर 

बनाने की विधि:

मंचूरियन बाॅल्स बनाने की विधि:

  • एक बर्तन में फूलगोभी के टुकड़े करके उसे गरम पानी में कुछ देर के लिए भाप देकर छानकर निकाल लेते हैं।
  • अब एक बर्तन में अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, कॉर्नफ्लोर, मैदा अच्छे से मिलाकर कोटिंग कर लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें फूलगोभी को सुनहरा होने तक धीमी आँच पर तल लेते हैं।

ग्रेवी बनाने की विधि:

  • एक पैन में तेल गरम करके हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।

  • अब प्याज, शिमला मिर्च और नमक डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।

  • अब इसमें सभी साॅस और कॉर्नफ्लोर का घोल मिलाकर 10-15 मिनट तक पका लेते हैं।

  • ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसमें तली हुई फूलगोभी डालकर 1-2 मिनट पका लेते हैं।

  • इसे आप जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं।

टिप्स:

  •  तेज़ आंच पर ही सॉस बनाएं ताकि स्वाद बना रहे।

  • फूलगोभी को उबालकर पकाना नहीं है,  

नोट

  • ग्रेवी बनाने के लिए आप साॅस की जगह पर रेडीमेड वेज मंचूरियन मसाले का प्रयोग भी कर सकते हैं।
  • मसाले को पानी में घोलकर धीमी आँच पर 5-10 मिनट पका लेते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: वेज मंचूरियन रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)