बेसन के चीले की सब्ज़ी- घर पर बनाने की आसान विधि

Let's cook with jayantika
0




बेसन के चीले की सब्ज़ी- घर पर बनाने की आसान विधि|Besan Cheela Curry Recipe
बेसन के चीले की सब्ज़ी की रेसिपी

बेसन के चीले की सब्ज़ी- घर पर बनाने की आसान विधि|Besan Cheela Curry Recipe

गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है, कि आज सब्जी क्या बनाए वही लौकी, तोरई खाकर मन भर जाता है, और फिर मन करता है कुछ अलग खाने का तो ऐसे में बना सकते हैं बेसन के चीले की सब्ज़ी जिसे आप चावल और रोटी के साथ खा सकते हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है।

सामग्री:

चीले के लिए:

  • बेसन - ½ कप

  • नमक- स्वादानुसार 

  • हल्दी- 1 छोटी चम्मच 

  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच 

  • पानी -घोल बनाने के लिए 

  • तेल - सेकने के लिए 

ग्रेवी के लिए:

  • तेल - 1 चम्मच 

  • प्याज- 1 

  • हरी मिर्च- 1

  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच 

  • टमाटर- 2

  • दही- 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)

  • हींग- चुटकीभर 

  • नमक- स्वादानुसार 

  • हल्दी- 1 छोटी चम्मच 

  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच 

  • धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

बनाने की विधि:

चीला के लिए:

  • एक बर्तन में बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च मिला लेते हैं।

  • इसमें पानी डालकर घोल बना लेते हैं।

  • अब तवा गरम करके तेल से ग्रीस कर लेते हैं।

  • अब बेसन के घोल को तवे पर गोल आकार देते हुए फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।

  • अब चीले की मोड़कर मध्यम आकार में काट लेते हैं।

ग्रेवी के लिए:

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके हींग, हरी मिर्च, प्याज का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनते हैं।

  • अब इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक और सभी मसाले मिलाकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।

  • अब इसमें दही मिलाकर कुछ देर भूनने के बाद पानी डालकर ग्रेवी को पका लेते हैं।

  • जब ग्रेवी पक जाए तो इसमें बेसन के चीले को डालकर 2-3 मिनट ढंककर पका लेते हैं।

  • गरमा- गरम सब्ज़ी को चावल, रोटी के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें:सफेद मटर के छोले रेसिपी


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)