![]() |
| Instant Jalebi Recipe |
इंस्टेंट जलेबी रेसिपी- बाजार जैसी स्वादिष्ट और कुरकुरी|Instant Jalebi Recipe
गरमा-गरम, रस में डूबी हुई, सुनहरी जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह पारंपरिक भारतीय मिठाई उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और यहां तक कि बंगाल तक लोगों की पहली पसंद रही है।
इस आसान और घर पर बनाने वाली जलेबी की रेसिपी के साथ आप बिना झंझट के बाजार जैसी करारी और रसदार जलेबी बना सकते हैं। तो चलिए सीखते हैं एकदम देसी अंदाज़ में – घर पर जलेबी बनाने का बेहतरीन तरीका।
सामग्री:
जलेबी के लिए:
- मैदा - 1 कप
- दही - 2 चम्मच
- ईनो -1 पैकेट
- पानी - आवश्यकतानुसार (घोल के लिए)
चाशनी के लिए:
- शक्कर - 1 कप
- पानी - ½ कप
- केसर - 1-2 धागे
- खाने का पीला रंग - ¼ छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
बनाने की विधि:
चाशनी बनाने के लिए:
- एक पैन में शक्कर और पानी को घोलकर पीला रंग मिला लेते हैं।
- केसर को पानी मे घोलकर चाशनी में मिला लेते हैं।
- एक तार की चाशनी बना लेते हैं।
जलेबी के लिए:
- एक बर्तन में मैदा, दही मिलाकर पानी डालकर चिकना घोल बनाकर 10-15 मिनट के लिए रख देते हैं।
- अब ईनो को घोल में मिला लेते हैं।
- जलेबी के घोल को किसी नोज़ल वाली बोतल या मोटे कपड़े में भरें (जिसका एक छोटा छेद हो)।
- मध्यम आंच पर कड़ाही में घी/तेल गर्म करें।गोल-गोल सर्पिल (सपाट) आकार में जलेबी घोल डालें।
- दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें।
- जलेबी सेकने के तुरंत बाद चाशनी में डुबोकर 1-2 मिनट तक रखते हैं।
- गरम गरम जलेबी को दही,पोहा, और समोसे के साथ परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

