![]() |
| मसालेदार ग्रेवी वाली भिंडी की सब्ज़ी रेसिपी |
मसालेदार ग्रेवी वाली भिंडी की सब्ज़ी रेसिपी- स्वादिष्ट और पौष्टिक|Spicy and Gravy Ladyfinger Curry Recipe
जब भी बात घर के स्वाद की होती है, तो भिंडी का नाम ज़रूर लिया जाता है। लेकिन अगर आप भिंडी को एक नया ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो ट्राई कीजिए ये स्वादिष्ट और मसालेदार भिंडी की ग्रेवी वाली सब्ज़ी। पारंपरिक मसालों के साथ तैयार की गई ये रेसिपी न सिर्फ रोज़ के खाने को खास बना देती है, बल्कि पार्टी या त्योहारों के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन है। चाहे आप इसे गरमा-गरम रोटी के साथ खाएं या जीरे वाले चावल के साथ परोसें — इसका ज़ायका आपको बार-बार इसे बनाने पर मजबूर कर देगा।"
सामग्री:
- भिंडी - 500 ग्राम
- प्याज- 1 बारीक कटा
- लहसुन- 4-5 बारीक कटी
- टमाटर -2
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
- हींग- चुटकीभर
- नमक - स्वादानुसार
- हल्दी - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च- 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- तेल - 2 चम्मच
बनाने की विधि:
- सबसे पहले भिंडी को धोकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लेते हैं।
- एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करके भिंडी को सेककर निकाल लेते हैं।
- अब कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग, हरी मिर्च, प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।
- जब प्याज भुन जाए तब उसमें टमाटर की पयूरी बनाकर डाल देते हैं।
- ऊपर से नमक और सभी मसाले डालकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।
- जब मसाला भुन जाए तब उसमें भिंडी डालकर अच्छे से मिलाकर ½ कप पानी डालकर 15-20 मिनट तक पका लेते हैं।
- भिंडी की सब्ज़ी को गरम पराठे और रोटी के साथ परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

