ठंडी-ठंडी फ्रूट कस्टर्ड: हर मौसम की मिठास, एक कटोरी में

Let's cook with jayantika
0


ठंडी-ठंडी फ्रूट कस्टर्ड: हर मौसम की मिठास, एक कटोरी में|
ठंडी-ठंडी फ्रूट कस्टर्ड

ठंडी-ठंडी फ्रूट कस्टर्ड: हर मौसम की मिठास, एक कटोरी में|Cool Fruit Custard Recipe

जब भी कुछ हल्का-फुल्का लेकिन मज़ेदार मीठा खाने का मन हो, तो फ्रूट कस्टर्ड से बेहतर शायद ही कोई ऑप्शन हो। इसमें ताजे फल, ठंडा दूध और वनीला फ्लेवर का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। न तो ज़्यादा मेहनत लगती है और न ही महंगे इंग्रीडिएंट्स – फिर भी जब इसे परोसा जाता है, तो हर कोई वाह-वाह किए बिना नहीं रह पाता।

सामग्री:

  • दूध - 500 ml

  • कस्टर्ड पाउडर- 2 चम्मच 

  • केला - 1 छोटे टुकड़ों में कटा

  • सेब - 1 छोटे टुकड़ों में कटा

  • अनार - ½ कप

  • हरी इलायची - 2 -3

  • शक्कर- स्वादानुसार 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले दूध को उबाल लेते हैं।

  • एक कटोरी में ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर को घोल लेते हैं।

  • जब दूध उबलने लगे तब उसमें शक्कर और कस्टर्ड पाउडर का घोल मिलाकर गाढ़ा होने तक पका लेते हैं।

  • अब इसमें हरी इलायची पीस कर मिलाते हैं, और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख देते हैं।

  • जब कस्टर्ड ठंडा हो जाए तो उसमें फल काट कर मिला देते हैं, और कस्टर्ड को सर्व कर लेते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: क्रीमी फ्रूट रायता रेसिपी









Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)