![]() |
| गेंहू के आटे का पास्ता रेसिपी |
गेंहू के आटे का पास्ता रेसिपी - घर पर बनाए स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता|Homemade Wheat Flour Pasta Recipe
अगर आप सोचते हैं कि पास्ता सिर्फ बाहर से लाना या मैदे से बनाना ज़रूरी है, तो अब वक्त है अपनी सोच बदलने का। आज हम ला रहे हैं आपके लिए एक ऐसी Healthy Pasta Recipe in Hindi जो ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी एकदम फिट है। गेहूं के आटे से बना ये देसी स्टाइल पास्ता घर पर बनाना बेहद आसान है, और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है।
इस गेहूं पास्ता रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि यह न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि फाइबर और न्यूट्रिशन से भरपूर भी है – मतलब पेट भी भरेगा और सवाद से कोई समझौत भी नहीं होगा! तो चलिए सीखते हैं कैसे कुछ ही सिंपल स्टेप्स में आप बना सकते हैं स्वादिष्ट, पौष्टिक और पूरी तरह घर का बना Home Made Wheat Pasta।

सामग्री:
- गेंहू का आटा - 1 कप
- शिमला मिर्च - 1 बारीक कटी
- प्याज - 1 बारीक कटी
- टमाटर - 2 बारीक कटी
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 1 चम्मच
- मैगी/पास्ता मसाला - 1पैकेट
बनाने की विधि:
- सबसे पहले आटे को गूँथ लेते हैं।
- अब इसकी छोटी लोई बनाकर बेल लेते हैं, और अपने मनपसंद आकार में काट लेते हैं।
- एक कढ़ाई में पानी गरम करके उसमें नमक, तेल और आटे के पास्ता को डालकर पकने तक उबाल लेते हैं।
- जब पास्ता पक जाए तो उसे पानी से निकालकर ठंडे पानी से धोकर छान लेते हैं।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें प्याज और शिमला मिर्च को नरम होने तक भूनते हैं।
- अब इसमें टमाटर और नमक मिलाकर पका लेते हैं।
- अब इसमें पास्ता को मिलाकर 5-10 मिनट तक पका लेते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
यहां पर क्लिक करें: इंडियन मसाला पास्ता रेसिपी