ग्रेवी दम आलू करी रेसिपी- घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Let's cook with jayantika
0


ग्रेवी दम आलू करी रेसिपी- घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा स्वाद|Gravy Dum Aloo Curry Recipe
Gravy Dum Aloo Curry Recipe

ग्रेवी दम आलू करी रेसिपी- घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा स्वाद|Gravy Dum Aloo Curry Recipe

दम आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जो हर खास मौके को खास बना देती है। जब बात हो तीखे मसालों और खट्टे-मीठे टमाटर की रिच ग्रेवी में डूबे छोटे-छोटे आलुओं की, तो स्वाद अपने आप लाजवाब हो जाता है। यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो प्याज-लहसुन के बिना भी भरपूर स्वाद चाहते हैं, या फिर हल्के और सिंपल मसालों में दम आलू की असली खुशबू और जायका पाना चाहते हैं।

इस दम आलू रेसिपी में हम सिर्फ टमाटर बेस का उपयोग कर रहे हैं – जिसमें न काजू है, न क्रीम, लेकिन स्वाद ऐसा कि एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा। यह रेसिपी न सिर्फ झटपट बनती है, बल्कि यह पूरी, पराठा या जीरा राइस के साथ एकदम परफेक्ट लगती है।

सामग्री:

  • छोटे आलू - 10-12
  • टमाटर - 4-5
  • प्याज - 1 (वैकल्पिक) 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच (वैकल्पिक) 
  • हींग- चुटकीभर 
  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार 
  • कसूरी मैथी - 1 चम्मच 
  • तेल - 2 बड़े चम्मच 
  • हरा धनिया बारीक कटा - गार्निश के लिए 
  • पानी - आवश्यकतानुसार 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले आलू को छीलकर धो लेते हैं।
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके आलू को सुनहरा होने तक तल लेते हैं।
  • अब गरम तेल में हींग, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।
  • अब इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, कसूरी मैथी डालकर तेल छोड़ने तक मसाले को भून लेते हैं।
  • जब मसाला भुन जाए तब उसमें आलू मिलाकर आवश्यकतानुसार पानी डालकर 15-20 मिनट तक पका लेते हैं।
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर लेते हैं।
  • दम आलू को आप जीरा राइस, रोटी, पराठे, नान के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: कमल ककड़ी की सब्ज़ी रेसिपी






Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)