मसालेदार कड़ाही पनीर रेसिपी- घर पर बनाए आसानी से ढाबा स्टाइल में

Let's cook with jayantika
0
मसालेदार कड़ाही पनीर रेसिपी- घर पर बनाए आसानी से ढाबा स्टाइल में
मसालेदार कड़ाही पनीर रेसिपी

मसालेदार कड़ाही पनीर रेसिपी- घर पर बनाए आसानी से ढाबा स्टाइल में|Masaledar Kadai Paneer Recipe

कड़ाही पनीर एक उत्तर भारतीय व्यंजन है। यह बहुत ही आसानी से घर के मसालों का प्रयोग करके बनाई जा सकती है, खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे रोटी, बटर नान और चावल के साथ खा सकते हैं। इसमें ताज़ा पनीर, शिमला मिर्च और खास कड़ाही मसाले का जबरदस्त मेल होता है। यह रेसिपी न केवल झटपट बन जाती है, बल्कि हर बाइट में आपको देसी जायका और रिच ग्रेवी का अनोखा अनुभव देती है। चाहे वह वीकेंड का स्पेशल डिनर हो या मेहमानों के लिए खास दावत – ये रेसिपी हर मौके पर हिट है।

सामग्री:

  • पनीर- 250 ग्राम 

  • प्याज -2 (चौकोर कटा)

  • शिमला मिर्च- 2  (चौकोर कटा)

  • टमाटर - 2- 3

  • अदरक - 1 टुकड़ा बारीक कटा
  • लहसुन - 4-5 कली बारीक कटी

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • कसूरी मैथी - 1 छोटा चम्मच 

  • हींग- चुटकीभर 

  • जीरा - 1 छोटा चम्मच 

  • सूखी लाल मिर्च - 1

  • खड़ा धनिया - 2 छोटे चम्मच 

  • हरा धनिया - बारीक कटा गार्निश के लिए 

  • तेल - 2 बड़े चम्मच 

  • पानी - 1 कप

बनाने की विधि:

कड़ाही मसाला बनाना:

  • एक पैन में खड़ा धनिया, सूखी लाल मिर्च, जीरा भूनकर पीस लेते हैं।

पनीर सेकना:

  • सबसे पहले पनीर को चोकोर और मध्यम आकार मे काट लेते हैं।

  • एक पैन में तेल गरम करके पनीर को लाल होने तक तल लेते हैं।

  • तले हुए पनीर को पानी मे डाल देते हैं।

ग्रेवी बनाना:

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें प्याज, लहसुन और अदरक को सुनहरा होने तक भूनते हैं।

  • अब इसमें टमाटर को डालकर पका लेते हैं।

  • जब टमाटर पक जाए तो ठंडा करके एक जार में थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पीस लेते हैं।

  • अब कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग, प्याज और शिमला मिर्च को नरम होने तक भूनते हैं।

  • जब प्याज और शिमला मिर्च नरम हो जाए तो उसमें टमाटर का तैयार पेस्ट, कड़ाही मसाला, हल्दी, नमक, गरम मसाला और कसूरी मैथी मिलाकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनते हैं।

  • जब मसाला भून जाए तो इसमें पनीर मिलाकर पानी डालकर 5- 10 मिनट तक पका लेते हैं।

  • ऊपर से हरा धनिया मिलाकर गार्निश कर लेते हैं।

  • गरमा- गरम कड़ाही पनीर को रोटी, बटर नान और चावल के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: फूलगोभी की मसालेदार सब्ज़ी रेसिपी






Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)