फूलगोभी की मसालेदार सब्ज़ी- घर पर बनाए स्वादिष्ट रेसिपी

Let's cook with jayantika
0


फूलगोभी की मसालेदार सब्ज़ी- घर पर बनाए स्वादिष्ट रेसिपी
फूलगोभी की मसालेदार सब्ज़ी की रेसिपी

फूलगोभी की मसालेदार सब्ज़ी- घर पर बनाए स्वादिष्ट रेसिपी|cauliflower/phoolgobhi ki masaledar sabji recipe

फूलगोभी एक ऐसी सब्ज़ी है जो बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आती है।अगर आप भी आलू गोभी की एक ही तरह की सब्ज़ी खाकर बोर हो गए हैं तो आज बनाते हैं- फूलगोभी की मसालेदार सब्ज़ी रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट और आसान रेसिपी। जिसे आप पूड़ी, पराठे के साथ खा सकते हैं। 

सामग्री:

  • फूलगोभी - 500 ग्राम 

  • प्याज - 1 बारीक कटा

  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच 

  • टमाटर- 2

  • हींग  - चुटकीभर 

  • हल्दी - 1 छोटी चम्मच 

  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच 

  • धनिया पाउडर- 2 छोटी चम्मच

  • गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच 

  • कस्तूरी मैथी - 1 छोटी चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • तेल - 2 चम्मच 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी

  • हरा धनिया बारीक कटा - गार्निश के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले गोभी के फूल तोड़कर गरम पानी में 5 मिनट के लिए उबाल  लेते हैं।

  • अब गोभी को पानी से निकालकर कुछ देर पूरी तरह से पानी निकलने के लिए रख देते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके गोभी को सुनहरा होने तक सेक कर निकाल लेते हैं।

  • अब फिर से कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।

  • अब टमाटर की प्यूरी बनाकर मिला देते हैं।

  • ऊपर से नमक और सभी मसाले डालकर तेल छोड़ने तक भून लेते हैं।

  • जब मसाला भून जाए तब उसमें फूलगोभी और कस्तूरी मैथी  मिलाकर आवश्यकतानुसार पानी डालकर 15 -20 मिनट तक पका लेते हैं।

  • जब सब्ज़ी पक जाए तब ऊपर से हरा धनिया मिला लेते हैं।

  • गरमा- गरम सब्ज़ी को पराठे, पूड़ी के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: पालक पनीर की रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)