कच्चे केले के कोफ्ते रेसिपी - घर पर बनाने की आसान विधि

Let's cook with jayantika
0


कच्चे केले के कोफ्ते रेसिपी - घर पर बनाने की आसान विधि|Raw Banana Kofta Recipe
स्वादिष्ट कच्चे केले के कोफ्ते की रेसिपी
 

कच्चे केले के कोफ्ते रेसिपी - घर पर बनाने की आसान विधि|Raw Banana Kofta Recipe

अगर आप हर बार वही आलू या पनीर के कोफ्ते बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ हटकर ट्राई कीजिए — कच्चे केले के कोफ्ते! यह एक अनोखी और स्वाद में भरपूर भारतीय रेसिपी है।कच्चे केले में मौजूद फाइबर और पौष्टिकता इसे हेल्दी भी बनाते हैं और जब मसालेदार ग्रेवी में डुबोए जाते हैं, तो इसका स्वाद किसी शाही डिश से कम नहीं लगता। आइए सीखते हैं इस टेस्टी और हेल्दी कच्चे केले के कोफ्ते की आसान रेसिपी, जो आपके परिवार और मेहमानों को भी खूब पसंद आएगी।

सामग्री:

कोफ्ते के लिए:

  • कच्चे केले - 3-4
  • बेसन - ½ कप
  • हल्दी - ½ छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च - ½ छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - तलने के लिए 

ग्रेवी के लिए:

  • टमाटर - 2
  • प्याज - 1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच 
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच 
  • हल्दी - 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 2 छोटा चम्मच 
  •  नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 
  • हींग- चुटकीभर 
  • पानी - आवश्यकतानुसार 
  • हरा धनिया - बारीक कटा 

बनाने की विधि:

कोफ्ते के लिए:

  • सबसे पहले कच्चे केले को छीलकर गरम पानी में उबालकर मैश कर लेते हैं।
  • अब इसमें बेसन, नमक, हल्दी, गरम मसाला मिलाकर छोटे - छोटे बाॅल्स बना लेते हैं।
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके बाॅल्स को मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक सेक लेते हैं।

ग्रेवी के लिए:

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग और प्याज का पेस्ट डालकर भून लेते हैं।
  • अब उसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भूनते हैं।
  • अब इसमें टमाटर प्यूरी, नमक और सभी मसाले मिलाकर तेल छोड़ने तक भूनते हैं।
  • अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर 15-20 मिनट ग्रेवी को पकाते हैं।
  • जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो उसमें कोफ्ते डालकर 5 मिनट तक ढंककर पका लेते हैं।
  • अब इसमें देसी घी और हरा धनिया से गार्निश कर लेते हैं।
  • इसे आप चावल, रोटी और पराठे के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।
  • यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

देखने के लिए यहां क्लिक करें: पत्तागोभी के कोफ्ते रेसिपी
कटहल के कोफ्ते रेसिपी हिंदी में

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)