![]() |
| वेज सेवईयाँ रेसिपी |
वेज सेवईयाँ रेसिपी- घर पर बनाए स्वादिष्ट नाश्ता|veg sewaiyan recipe
अगर आप रोज़मर्रा के बोरिंग नाश्ते से कुछ अलग और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो वेजिटेबल सेवई आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह एक ऐसी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी है जिसमें ताज़ी सब्ज़ियों का रंग-बिरंगा तड़का और सेवई का सौम्य स्वाद मिलकर हर उम्र के लोगों को लुभाता है। कम तेल में बनने वाली यह डिश न सिर्फ पेट के लिए हल्की है, बल्कि पोषण से भी भरपूर है। सुबह की भागदौड़ में हो, टिफिन के लिए कुछ हेल्दी चाहिए हो या शाम की भूख मिटानी हो – वेज सेवई हर बार आपकी उम्मीदों पर खरी उतरती है।
इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसे अपने स्वाद और उपलब्ध सब्ज़ियों के हिसाब से आसानी से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि इस स्वादिष्ट और हेल्दी वेज सेवई को कैसे बनाया जाता है – बिल्कुल घर की रसोई के स्वाद और प्यार के साथ।
सामग्री:
- सेवईयाँ - 1 कप
- मटर - ¼ कप
- शिमला मिर्च- ¼ कप (बारीक कटा)
- प्याज- 1(बारीक कटा)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटा)
- हरा धनिया - बारीक कटा गार्निश के लिए
- टमाटर - 1 बारीक कटा
- सोयाबीन बरी - ¼ कप
- नमक - स्वादानुसार
- घी/तेल - 2 चम्मच
- मैगी मसाला - 1 पैकेट
- गरम मसाला - ¼ छोटा चम्मच
- पानी - आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी/तेल गरम करके सेवईयाँ को सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लेते हैं।
- अब सेवईयाँ को गरम पानी में उबालकर छानकर निकाल लेते हैं।
- सोयाबीन बरी को भिगोकर सुनहरा होने तक सेकते हैं।
- अब कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हरी मिर्च, शिमला मिर्च, प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेते हैं।
- अब इसमें मटर, टमाटर, सोयाबीन बरी, नमक, गरम मसाला मिलाकर पका लेते हैं।
- इसमें उबली हुई सेवईयाँ और मैगी मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाकर 5 मिनट ढंककर पका लेते हैं।
- ऊपर से हरा धनिया डालकर मिला लेते हैं।
- गरमा-गरम सेवईयाँ को सुबह या शाम के नाश्ते में परोस सकते हैं।
नोट: यदि आप चाहे तो भुनी हुई सेवईयाँ को सब्जी के साथ उबालकर पानी के सूखने तक पका सकते हैं।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

