भिंडी की कुरकुरी पकौड़ी- घर पर बनाए स्वादिष्ट रेसिपी

Let's cook with jayantika
0


भिंडी की कुरकुरी पकौड़ी- घर पर बनाए स्वादिष्ट रेसिपी|Crispy Ladyfingers pakodi recipe
भिंडी की कुरकुरी पकौड़ी रेसिपी

भिंडी की कुरकुरी पकौड़ी- घर पर बनाए स्वादिष्ट रेसिपी|Crispy Ladyfingers pakodi recipe

मानसून का मौसम आने वाला है, और इस सुहाने मौसम में हर किसी का मन करता है, कि गरमा गरम चाय के साथ गरम गरम पकौड़े खाने को मिल जाए। 

ऐसे तो ज्यादातर आलू और प्याज के पकौड़े ही सबसे ज्यादा बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भिंडी की कुरकुरी पकौड़ी बनाई है? यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

तो चलिए आज बनाते हैं भिंडी की कुरकुरी पकौड़ी जिसे एक बार खाने के बाद बार - बार खाने का मन करेगा और ये बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी और जिसे भिंडी नहीं पसंद वो भी इसे बड़े चाव से खाएंगे।

सामग्री:

  • भिंडी - 250 ग्राम 

  • बेसन - 1 कप

  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच 

  • लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच 

  • हरी मिर्च  - 1 (बारीक कटा)

  • हरा धनिया - 1 चम्मच (बारीक कटा)

  • नमक - स्वादानुसार 

  • तेल - तलने के लिए 

  • पानी - आवश्यकतानुसार 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले भिंडी को धोकर तिरछा और पतला काट लेते हैं।

  • अब एक बर्तन में भिंडी, बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर पानी का छिड़काव करते हुए भिंडी के ऊपर बेसन की कोटिंग कर लेते हैं।
  • ध्यान रहे कि पानी ज्यादा न मिलाएं नहीं तो पकौड़ी कुरकुरी नहीं बनेगी।
  • भिंडी को गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लेते हैं।

  • आप गर्मागर्म पकौड़ी को हरी धनिया की चटनी, टमाटर-लहसुन की चटनी और गरम चाय के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां क्लिक करें- स्पंजी और स्वादिष्ट ढोकला की रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)