क्रिस्पी मंगोड़े की रेसिपी - मूंग की दाल से बना स्वादिष्ट नाश्ता

Let's cook with jayantika
0


क्रिस्पी मंगोड़े की रेसिपी - मूंग की दाल से बना स्वादिष्ट नाश्ता
क्रिस्पी और स्वादिष्ट मंगोड़े की रेसिपी

क्रिस्पी मंगोड़े की रेसिपी - मूंग की दाल से बना स्वादिष्ट नाश्ता|Crispy Mangode Recipe

मंगोड़े एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है, जिसे मूंग की दाल से बनाया जाता है। इसे मूंग दाल के पकौड़े भी कहा जाता है। मंगोड़े खाने में स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। वैसे भी मानसून का सीज़न आ गया है, ऐसे में अगर गरम चाय के साथ गरम-गरम  मंगोड़े खाने को मिल जाए तो बारिश का मजा दोगुना हो जाता है।

मंगोड़े को आप हरी धनिया की चटनी के साथ खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। बच्चे, बड़े सभी को यह बहुत पसंद आते हैं।  तो चलिए बनाते हैं स्वादिष्ट मंगोड़े। 

सामग्री:

  • मूंग दाल (छिलके वाली) - 2 कप

  • प्याज - 2 बारीक कटा

  • लहसुन - 7-8 कली बारीक कटा

  • हरा धनिया - ¼ कप बारीक कटा

  • हरी मिर्च- 7-8 बारीक कटी

  • अदरक - 1 टुकड़ा बारीक कटा

  • सौंफ - 2 छोटे चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

  • तेल - तलने के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले मूंग दाल को रातभर के लिए भिगोकर रख देते हैं।

  • मूंग की दाल का छिलका उतारकर उसे एक जार में बारीक पीस लेते हैं।

  • दाल के पेस्ट को अच्छी तरह से फेंट लेते हैं। 

  • अब इसमें अदरक, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, सौंफ मिला लेते हैं।

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करके दाल के मिश्रण की गोल और छोटी पकौड़ी तोड़कर धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लेते हैं।

  • गरमा-गरम मंगोड़े को हरी धनिया की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: भिंडी की कुरकुरी पकौड़ी रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)