सामग्री
2 बड़े बैंगन
1 बड़ा चम्मच सरसों तेल
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
चुटकीभर हींग
1 प्याज बारीक कटा
4-5 कली लहसुन बारीक कटा
1 टमाटर बारीक कटा
½ कप दही
1 छोटा टुकड़ा अदरक बारीक कटा
धनिया बारीक कटा
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
बैंगन को भूनना
सबसे पहले बैंगन को धोकर बीच से चीरे लगाकर उसके ऊपर तेल लगाकर धीमी आँच पर मुलायम और काला होने तक भून लेते हैं।
अब बैंगन को ठंडा करके उसका छिलका उतारकर अच्छे से मैश कर लेते हैं।
तड़का बनाना
एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग, राई डालकर लहसुन,अदरक और प्याज को सुनहरा होने तक भून लेते हैं।
अब इसमें टमाटर, हल्दी,नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डालकर अच्छे से भून लेने के बाद उसमें बैंगन डालकर पका लेते हैं।
जब भरता पक जाए तब उसमें ऊपर से दही डालकर लगातार मिलाते हुए सूखा होने तक पका लेते हैं,और ऊपर से धनिया डाल लेते हैं।
परोसने का तरीका
बैंगन के भरते को दाल-चावल, रोटी के साथ परोस सकते हैं।

.jpeg)