दाल मखनी की रेसिपी-घर पर बनाए रेस्टोरेन्ट जैसी स्वादिष्ट

Let's cook with jayantika
0

 

दाल मखनी की रेसिपी- घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी और स्वादिष्ट दाल मखनी
क्रीमी दाल मखनी रेसिपी

दाल मखनी रेसिपी|creamy Dal Makhani Recipe


दाल मखनी एक स्वादिष्ट और क्रीमी पंजाबी डिश है, जिसे काले उरद दाल और राजमा से बनाया जाता है। इसे नान, पराठा या चावल के साथ परोसा जाता है। आइए इसे आसान तरीके से बनाना सीखें।

सामग्री:

दाल पकाने के लिए:

1 कप उड़द दाल/ मसूर दाल (छिलके वाली)


¼ कप राजमा


½ छोटा चम्मच नमक


4 कप पानी


ग्रेवी बनाने के लिए


2 बड़े चम्मच घी/ मक्खन


1 बड़े चम्मच तेल


1-2 तेज पत्ता


1 छोटा चम्मच जीरा


नमक स्वादानुसार


1 छोटा चम्मच लाल मिर्च


1 छोटा चम्मच हल्दी


1 छोटा चम्मच धनिया पावडर


1 छोटा चम्मच गरम मसाला


1 छोटा चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट


1 बारीक कटा प्याज


2 टमाटर (प्यूरी)


हरा धनिया बारीक कटा


¼ कप ताजा क्रीम


चुटकी भर हींग


बनाने की विधि

स्टेप 1: दाल और राजमा पाएं

सबसे पहले उड़द दाल और राजमा को 8-10 घंटे के लिए पानी में
भिगोकर रख देते हैं।

जब राजमा और दाल अच्छे से फूल जाए, तब एक कुकर में राजमा, उड़द दाल, नमक और पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक उबाल लेते हैं।

स्टेप 2: ग्रेवी बनाए

एक बर्तन में तेल/ घी डालकर गरम करके उसमें चुटकी भर हींग, जीरा, तेजपत्ता डालते हैं।

उसके बाद अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर भूनते हैं, फिर उसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनते हैं।

फिर टमाटर प्यूरी, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला डालकर तेल छोड़ने तक अच्छी तरह से मसाले को पका लेते हैं।

स्टेप 3: दाल मिलाकर पकाए

उबली हुई दाल को मसाले में अच्छी तरह से मिलाकर धीमी आँच पर 15-20 मिनट तक पकाते हैं।

स्टेप 4: क्रीमी टेक्सचर दें

इसमें ताजा क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट और पकाएं।

ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा सा मक्खन डालें।

सर्विंग सुझाव:

गरमा-गरम नान, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें!

 
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)