बटर नान की रेसिपी- रेस्टोरेंट जैसी मुलायम एवं स्वादिष्ट

Let's cook with jayantika
0

Butter naan recipe- घर पर बनाए स्वादिष्ट और मुलायम  नान,बिना यीस्ट के

 बटर नान: स्वादिष्ट और मुलायम भारतीय रोटी 

बटर नान एक लोकप्रिय भारतीय रोटी है, जिसे खासतौर पर तंदूर में पकाया जाता है। यह उत्तर भारतीय भोजन का एक अभिन्न हिस्सा है और अक्सर पनीर बटर मसाला, दाल मखनी, शाही पनीर जैसे व्यंजनों के साथ परोसी जाती है। इसकी नरम बनावट और मक्खन की खुशबू इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है।

सामग्री

2 कप मैदान

½ कप दही

¼ कप गुनगुना दूध

1 छोटा चम्मच बेकिंग पावडर 

½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

1 छोटा चम्मच शक्कर 

½ छोटा चम्मच नमक

2 बड़े चम्मच तेल या घी

2 बड़े चम्मच मक्खन 

धनिया और कलौंजी 

नान बनाने की विधि

आटा गूँथना

एक बर्तन में मैदा, नमक,दही, बेकिंग सोडा, बेकिंग पावडर, शक्कर,तेल एवं गुनगुना दूध मिलाकर नरम आटा गूँथ लेते हैं।

आटा गूँथने के बाद इसे 2 घंटे के लिए ढंककर रख देते हैं, ताकि आटा अच्छे से फूल जाए। 

नान बनाने की विधि

2 घंटे बाद आटे को अच्छे से मसलकर उसकी छोटी - छोटी लोईयाँ बना लेते हैं।

अब लोई  को लम्बा और पतला बदलकर उसके ऊपर धनिया और कलौंजी डालकर बेलन से चिपका देते हैं।

नान की दूसरी तरफ अच्छे  से पानी लगाकर गरम तवे पर चिपका देते हैं, जब नान में बुलबुले उठने लगे तो तवे को उल्टा करके या उसे तवे से उतारकर ऊपर की  तरफ से सीधा आँच पर सेंक लें।

नान बनकर तैयार है,अब उस पर मक्खन लगाकर  गर्मागर्म परोसें।

बटर नान को आप शाही पनीर, कढ़ाई पनीर,  दाल मखनी और पनीर  बटर मसाला के साथ परोस सकते हैं।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)