10 मिनट में बनाए ब्रेड पिज्ज़ा रेसिपी- बच्चों का फेवरेट स्नैक्स, बिना ओवन के

Let's cook with jayantika
0
10 मिनट में बनाए ब्रेड पिज्ज़ा रेसिपी- बच्चों का फेवरेट स्नैक्स, बिना ओवन के|10 minute bread pizza recipe- without oven
10 मिनट में बनाए ब्रेड पिज्ज़ा रेसिपी

10 मिनट में बनाए ब्रेड पिज्ज़ा रेसिपी- बच्चों का फेवरेट स्नैक्स, बिना ओवन के|10 minute bread pizza recipe- without oven

अगर आप जल्दी में हैं और कुछ चटपटा व टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो ब्रेड पिज़्ज़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह रेसिपी बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की चाय तक सभी मौकों के लिए परफेक्ट है। बिना ओवन, बिना यीस्ट के, सिर्फ तवे या पैन पर कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह ब्रेड पिज़्ज़ा हर किसी को पसंद आता है। आइए सीखते हैं यह आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी।

सामग्री:

  • ब्रेड- 4 - 5 स्लाइस 

  • प्याज-1 बारीक कटा

  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी

  • टमाटर - 1 बारीक कटा

  • स्वीट काॅर्न- ¼ कप उबला हुआ 

  • मोजरेला चीज़ - 1 कप कद्दूकस किया

  • नमक - स्वादानुसार 

  • ऑरगेनो- 1 छोटा चम्मच 

  • चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच 

  • पिज्ज़ा साॅस- 2 चम्मच 

  • टमैटो साॅस- 2 चम्मच 

  • मक्खन- 2 चम्मच 

  • तेल - 1 छोटा चम्मच 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले 1 चम्मच तेल में प्याज, शिमला मिर्च को हल्का भून लेते हैं।

  • अब इसमें टमाटर, स्वीट काॅर्न और नमक मिला लेते हैं।

  • अब ब्रेड के ऊपर पिज्ज़ा साॅस और टमैटो साॅस लगा लेते हैं।

  • इसके ऊपर सभी सब्जियों को सजाकर इसके ऊपर चीज़, ऑरगेनो और चिली फ्लेक्स डालकर सजा लेते हैं।

  • अब तवे पर मक्खन लगाकर ब्रेड को चीज पिघलने, क्रिस्पी और सुनहरा होने तक धीमी आँच पर सेक लेते हैं।

  • ब्रेड पिज्जा को आप साॅस के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: वेज चीज़ ब्रेड सैंडविच रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)