बेसन का चिला रेसिपी- 10 मिनट में बनाए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक नाश्ता

Let's cook with jayantika
0


बेसन का चिला रेसिपी- 10 मिनट में बनाए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक नाश्ता| Besan ka Cheela Recipe
बेसन का चिला रेसिपी

बेसन का चिला रेसिपी- 10 मिनट में बनाए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक नाश्ता| Besan ka Cheela Recipe 

बेसन का चिला एक आसान, झटपट बनने वाला और बहुत ही हेल्दी भारतीय नाश्ता है। इसे आप ब्रेकफास्ट, शाम के स्नैक या बच्चों के टिफिन में बड़ी आसानी से दे सकते हैं। बेसन (चना दाल का आटा) प्रोटीन से भरपूर होता है और जब इसमें ताज़ी सब्ज़ियाँ मिलाई जाती हैं, तो यह और भी पौष्टिक हो जाता है। इसे पराठे की तरह तवे पर पकाया जाता है, लेकिन बिना ज्यादा तेल के — इसलिए यह वज़न कम करने वालों के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है।

सामग्री:

  • बेसन -1 कप

  • प्याज- 1 बारीक कटी

  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी

  • टमाटर - 1 बारीक कटा

  • हरा धनिया- 1 चम्मच बारीक कटी

  • पानी- आवश्यकतानुसार 

  • हल्दी -  ½ छोटा चम्मच 

  • नमक - स्वादानुसार 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लेकर पानी मिलाकर गाढ़ा धोल बना लेते हैं।

  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर मिला लेते हैं।

  • इसके बाद इसमें नमक और हल्दी मिलाकर लेते हैं।

  • अब तवा गरम करके असे तेल से ग्रीस करके उसके ऊपर बेसन के घोल को फैला लेते हैं। 

  • चीले को दोनो तरफ से सुनहरा होने तक सेक लेते हैं।

  • गर्मागर्म चीले को हरी धनिया की चटनी, मीठी चटनी और दही के साथ परोस सकते हैं।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: सूजी का चीला रेसिपी







Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)