मूंग दाल का हलवा रेसिपी | पारंपरिक स्वाद, त्योहारों की मिठास

Let's cook with jayantika
0
मूंग दाल का हलवा रेसिपी - पारंपरिक स्वाद, त्योहारों की मिठास|Moong dal ka Halwa Recipe
मूंग दाल का हलवा रेसिपी

मूंग दाल का हलवा रेसिपी - पारंपरिक स्वाद, त्योहारों की मिठास|Moong dal ka Halwa Recipe

अगर आप भी ठंडी शामों या खास त्योहारों पर कुछ बेहद खास और देसी स्वाद वाली मिठाई ढूंढ रहे हैं, तो मूंग दाल का हलवा एकदम परफेक्ट है। यह एक पारंपरिक उत्तर भारतीय मिठाई है जो हर त्यौहार – जैसे रक्षाबंधन, दीवाली या शादी-ब्याह – की शान होती है।

घी में भुनी हुई मूंग दाल की खुशबू, इलायची की महक और ऊपर से ड्राय फ्रूट्स का तड़का — यकीन मानिए, एक बार खाएंगे तो हर त्योहार पर यही बनाना चाहेंगे!

आवश्यक सामग्री: 

  • धुली मूंग दाल – आधा कप (5-6 घंटे के लिए भीगोई हुई)

  • घी – आधा कप 

  • चीनी – स्वादानुसार 

  • दूध – 1 कप

  • पानी – 1/2 कप

  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच

  • बादाम, काजू, पिस्ता – सजाने के लिए (कटे हुए)

  बनाने की विधि 

1.  दाल को पीस लें:

  • मूंग दाल को अच्छे से धोकर 6-7 घंटे या रातभर भिगो दें।

  • अब बिना पानी डाले या बहुत थोड़ा पानी डालकर दरदरी पीस लें।

 2. घी में दाल भूनें:

  • एक भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें।

  • अब इसमें पिसी हुई दाल डालें और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।
  •  20-25 मिनट तक दाल सुनहरी होने और घी छोड़ने तक भून लेते हैं।

3. दूध और पानी मिलाएं:

  • अब दूध और पानी डालें।

  • आंच धीमी कर दें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।

  • 5-7 मिनट में दाल सारा दूध-पानी सोख लेगी।

4. चीनी और फ्लेवर डालें:

  • अब इसमें चीनी मिलाएं।

  • चीनी डालते ही हलवा थोड़ा पतला लगेगा – लेकिन  धीरे-धीरे गाढ़ा हो जाएगा।

  • अब इलायची पाउडर और केसर मिलाएं।

5. ड्राय फ्रूट्स से सजाएं:

  • अब ऊपर से कटे हुए काजू-बादाम-पिस्ता डालें और 2-3 मिनट पकाएं।

  • जब घी किनारों से निकलने लगे और हलवा चमकने लगे – तब हलवा तैयार है।

परोसने का तरीका:

  • गर्मागर्म मूंग दाल हलवा को कटोरी में परोसें। ऊपर से थोड़ा सा घी और ड्राय फ्रूट्स डालें — स्वाद और भी।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: शाही ब्रेड टोस्ट रेसिपी





Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)