व्रत में कुरकुरे सिंघाड़े के आटे के आलू वड़े – स्वाद और ऊर्जा का परफेक्ट मेल!

Let's cook with jayantika
0

  

व्रत में कुरकुरे सिंघाड़े के आटे के  आलू वड़े – स्वाद और ऊर्जा का परफेक्ट मेल|Singhare ke aloo vade recipe
व्रत में कुरकुरे सिंघाड़े के आटे के  आलू वड़े रेसिपी 

व्रत में कुरकुरे सिंघाड़े के आटे के  आलू वड़े रेसिपी – स्वाद और ऊर्जा का परफेक्ट मेल|Singhare ke aloo vade recipe

उपवास के दिनों में भी अगर कुछ कुरकुरा, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो सिंघाड़े के आटे से बने वड़े एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। यह व्रत स्पेशल रेसिपी न सिर्फ पेट को भरती है, बल्कि लंबे समय तक एनर्जी भी देती है। आलू, सिंघाड़ा आटा, हरी मिर्च और मूंगफली के साथ तैयार ये वड़े इतने स्वादिष्ट होते हैं कि व्रत न भी हो तब भी खाने का मन कर जाए!
यह रेसिपी खास तौर पर जन्माष्टमी, नवरात्रि, एकादशी और अन्य व्रत के दिनों के लिए एकदम उपयुक्त है।

सामग्री:

  • सिंघाड़ा आटा- 1 कप
  •  उबले आलू (कद्दूकस किए हुए)- 2-4 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)- 1-2
  • हरा धनिया (कटा हुआ)- 2 टेबल स्पून 
  •  काली मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच 
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • पानी – घोल बनाने के लिए आवश्यकतानुसार
  • घी या मूँगफली का तेल – तलने के लिए 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले उबले आलू को छीलकर अच्छे से मैश करके उसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला लें।

  • अब एक बर्तन में सिंघाड़ा आटा, बारीक कटी हरी मिर्च, हरी धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं।

  • सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।

  • अब आलू की छोटी-छोटी लोइयां लेकर हाथ से गोल वड़े बना लें। आप चाहें तो इन्हें टिक्की या कटलेट की शेप भी दे सकते हैं।

  • कड़ाही में घी या मूंगफली का तेल गर्म करें और मध्यम आंच परआलू के वड़े को सिंघाड़े के आटे के घोल में डुबोकर  सुनहरा होने तक तलें।

  • वड़े एक-एक कर के निकालें और टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

सर्विंग टिप्स:

  • इन व्रत स्पेशल वड़ों को आप फलाहारी धनिया चटनी, सादा दही या सिंघाड़ा हलवा के साथ परोस सकते हैं।

  • ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू डालकर स्वाद को दोगुना करें।

स्वास्थ्य लाभ:

  • सिंघाड़ा आटा ग्लूटन-फ्री होता है, जो पेट के लिए हल्का और पचने में आसान होता है।

  • मूँगफली और आलू से भरपूर ऊर्जा मिलती है।

  • उपवास के दौरान पेट भरा भी रहता है और भारीपन भी नहीं लगता।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)