लहसुन का अचार रेसिपी | Garlic Pickle Recipe in Hindi

Let's cook with jayantika
0

 

लहसुन का अचार रेसिपी | Garlic Pickle Recipe in Hindi
लहसुन का अचार रेसिपी 

लहसुन का अचार रेसिपी | Garlic Pickle Recipe in Hindi

लहसुन का अचार (Lehsun ka Achar) भारतीय थाली का एक खास हिस्सा होता है। इसका स्वाद तीखा, चटपटा और मसालेदार होता है, जो दाल-चावल, पराठा या पूरी के साथ खाने में मज़ा दुगुना कर देता है। लहसुन के फायदे भी बहुत होते हैं – यह पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। अगर आप घर पर आसानी से बनने वाला स्वादिष्ट अचार ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

सामग्री:

  • लहसुन की कलियाँ – 250 ग्राम (छिली हुई)

  • सरसों का तेल – 1 कप
  • सौंफ पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • मैथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
  • राई (पीसी हुई) – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार (लगभग 2 बड़े चम्मच)

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले लहसुन की कलियों को अच्छे से छीलकर साफ कर लें और एक कपड़े से सुखा लें ताकि उनमें नमी न रहे।

  • अब एक पैन में मेथी दाना और सौंफ को हल्का सा भून लें और ठंडा होने पर मोटा पीस लें।
  • सरसों का तेल गरम करें जब तक कि उसमें से हल्का धुआँ निकलने लगे, फिर गैस बंद करके उसमें लहसुन की कलियां डालकर हल्का सा भूनकर निकाल लें।
  • अब लहसुन की कलियों में नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पिसा हुआ सौंफ-मेथी मिश्रण और राई डालकर अच्छे से मिला लें।
  •  अब उसी सरसों के तेल को ठंडा करके सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • तैयार मिश्रण को एक साफ और सूखे कांच के जार में भरकर 2–3 दिन के लिए धूप में रखें।
  • रोज़ाना एक बार जार को हिलाते रहें ताकि मसाले अच्छे से लहसुन में मिल जाएं।

सर्व करने का तरीका:

  • लहसुन का अचार दाल-चावल, रोटी, पराठा, पूरी या किसी भी खाने के साथ परोस सकते हैं।

  • यह लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है अगर जार बिल्कुल सूखा और साफ हो।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: आम का अचार रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)