भरवां मूली पराठा रेसिपी –स्वादिष्ट और हेल्दी पराठा|Stuffed Mooli Paratha Recipe

Let's cook with jayantika
0

  

भरवां मूली पराठा रेसिपी –स्वादिष्ट और हेल्दी पराठा|Stuffed Mooli Paratha Recipe
भरवां मूली पराठा रेसिपी 

भरवां मूली पराठा रेसिपी –स्वादिष्ट और हेल्दी पराठा|Stuffed Mooli Paratha Recipe

मूली पराठा एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है। इसे आप नाश्ते या लंच में बना सकती हैं। यह हल्का, हेल्दी और आसानी से बनने वाला व्यंजन है। मूली के पौष्टिक तत्व और मसालों का स्वाद इसे और भी खास बनाता है। अगर आप घर पर जल्दी और आसान पराठा बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।

सामग्री:

पराठे के लिए आटा:

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • नमक – ½ चम्मच
  • तेल – 1 छोटा चम्मच

भरावन के लिए:

  •  मूली कद्दूकस – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • अजवाइन – ¼ चम्मच
  • धनिया पाउडर – ¼ चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी

तलने के लिए:

  • घी या तेल – 2–3 छोटे चम्मच

बनाने की विधि:

आटा गूंथना:

  • एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
  • 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

भरावन तैयार करना:

  • कद्दूकस की हुई मूली को थोड़ा निचोड़ कर पानी निकालें
  • इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं

पराठा बेलना:

  • आटे की छोटी लोइयां बनाएं।
  • लोई को बेलकर बीच में मूली का मिश्रण डालें
  • किनारों को बंद करके फिर से हल्का बेल लें।

तलना / सेकना:

  • तवा गरम करें।
  • पराठा डालें और धीमी आंच पर सेकें, दोनों तरफ घी या तेल लगाकर।
  • सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

सर्विंग:

  • गरमा गरम मूली पराठा दही, अचार या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।

टिप्स:

  • मूली का पानी निकालना जरूरी है, ताकि पराठा ज्यादा नरम न हो और फटे नहीं
  • तलते समय धीमी आंच पर सेकें ताकि अंदर भी अच्छे से पक जाए और बाहर सुनहरा हो
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यहां पर क्लिक करें: फूलगोभी का पराठा रेसिपी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)