![]() |
| नवरात्रि व्रत रेसिपी: झटपट और स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी बनाने की आसान विधि |
नवरात्रि व्रत रेसिपी: झटपट और स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी बनाने की आसान विधि|Sabudana Khichdi Recipe
साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि और व्रत-उपवास के दिनों की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली रेसिपी है। हल्की, पौष्टिक और पेट भरने वाली यह डिश न केवल व्रत में एनर्जी देती है बल्कि इसके स्वाद का भी कोई जवाब नहीं। इसमें मूंगफली, हरी मिर्च और देसी घी का तड़का लगाकर जब इसे परोसा जाता है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। चाहे आप व्रत रख रहे हों या कभी हल्का-फुल्का नाश्ता करना चाहें, सबूदाना खिचड़ी हर मौके पर परफेक्ट ऑप्शन है।
सामग्री:
- साबूदाना – 1 कप (भिगोया हुआ 4–5 घंटे के लिए)
- उबले आलू – 2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- मूंगफली – ¼ कप (भुनी हुई और दरदरी पिसी हुई)
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- देसी घी – 2 बड़े चम्मच
- सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
- हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
बनाने की विधि:
- सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 4–5 घंटे पानी में भिगो दें। ध्यान रहे कि पानी ज़्यादा न हो, वरना खिचड़ी चिपचिपी बन जाएगी।
- एक कढ़ाही में देसी घी गरम करें और उसमें हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें।
- इसमें उबले हुए आलू डालकर 2 मिनट तक भूनें।
- अब भीगा हुआ साबूदाना डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
- मूंगफली का पाउडर और सेंधा नमक डालकर 4–5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएँ।
- गैस बंद करने से पहले हरा धनिया डालकर मिला लें।
सर्व करने का तरीका:
- गरमा-गरम साबूदाना खिचड़ी को दही या साधारण फलाहारी रायते के साथ परोसें।
- ऊपर से थोड़े मूंगफली दाने डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है।
यदि आपको यह रेसिपी पसंद आए तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

